फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली खिड़की तो खिल उठे चेहरे

Sun, 24 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण को लेकर एक खिड़की पर चल रही मारामारी से यात्रियों को राहत मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने दूसरी खिड़की पर लगे सिस्टम की थिंक लाइन में आई खराबी को दूर करवाकर रविवार को दूसरी खिड़की भी चालू करवा दी। यात्रियों ने दोनोें खिड़कियों पर लाइन लगाकर टिकट लिए और गंतव्य स्थल के लिए ट्रेनों से रवाना हुए।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट प्रणाली के लिए खोली गईं तीन खिड़कियों में एक खिड़की पर टिकट वितरण होने से यात्रियों को खासी असुविधा का सामना लंबे समय से करना पड़ रहा था। इसके चलते शुक्रवार की रात में टिकट खिड़की पर भीड़ अधिक बढ़ने पर जीआरपी ने डंडे फटकार कर भीड़ को काबू किया था।

इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गईं थीं। मामले में रेलवे अफसरों द्वारा बताया गया था कि थिंक लाइन में खराबी के कारण दूसरी खिड़की पर लगा सिस्टम बंद रहता है। यात्रियों की इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से 24 मई के अंक में प्रकाशित किया था, जिस पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन


आनन फानन में इसकी सूचना मुरादाबाद मंडल को दी गई। वहां से आई इंजीनियर की टीम ने थिंक लाइन में आई खराबी को दूर किया, इसके बाद सिस्टम चालू कर दिया गया। रविवार को दोनों टिकट खिड़कियों से यात्रियों ने कतारबद्ध होकर टिकट लिए, जिससे उन्हें खासी राहत मिली।

टिकट के लिए कतार में लगे जावेद, रमेश, लौंगश्री और सुनीता आदि ने बताया कि इससे पहले उन्हें टिकट लेने मेें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, पर अमर उजाला ने इस समस्या को उठाकर इसका निदान रेलवे अफसरों द्वारा कराया। इसके लिए वह अमर उजाला के भी आभारी हैं।

इधर, बुकिंग पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अफसरों ने फौरन कार्रवाई करते हुए थिंक लाइन को दुरुस्त करवा दिया है। बताया कि रविवार को दोनों खिड़कियों से टिकट का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें