फोटो 24: बीएलए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। स्रोत : स्व
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की बूथों का भ्रमण कर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जानकारी ली। बीएलए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि सशक्त लोकतंत्र से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और बीएलए 18 साल की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का काम करें।
आबकारी मंत्री ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बूथों का भ्रमण किया। मतदाता सूची के संबंध बीएलए और पार्टी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। अब तक के एसआईआर अभियान की स्थिति को समझा और मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण किया। बीएलओ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कहा और अपात्र नामों की जांच कर त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी और सभी पात्र मतदाता होंगे लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, प्रियम मिश्रा, प्रदीप पाठक, अमित दीक्षित, अमित त्रिपाठी, जेपी सिंह, प्रद्युमन, आनंद मिश्रा, सरोज तिवारी, गौरव टंडन, जीतेंद्र श्रीवास्तव, मोनू दिवाकर मौजूद रहे।