फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ऑनलाइन शिक्षण से जुड़े शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र, 20 अप्रैल से शुरु हो चुकी है ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
online study in hardoi, teachers will be rewarded
विज्ञापन
हरदोई जिले के जिन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास से जोड़ लेंगे। उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, संबंधित प्रधानाचार्य को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों सहित 624 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को निर्देश पत्र जारी किए। पत्र में कहा कि लॉकडाउन में ई-लर्निंग व डिजिटल माध्यम से विद्यालय में पठन-पाठन के संबंध में कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ किया जा चुका है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में सभी शिक्षकों व छात्रों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर क्लास संचालन किया जा रहा है। इसकी मॉनीटरिंग तहसील ब्लॉक तथा क्लस्टर इंचार्जों द्वारा की जा रही है।
डीआईओएस ने बताया कि ऑनलाइन क्लास संचालन में जनपद के सभी विद्यालयों का फाइव स्टार रेटिंग के आधार पर वर्गीकरण किया जाएगा। इसमें विभिन्न पैरामीटर जैसे ऑनलाइन क्लास संचालन, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड, कोविड-19 बचाव के संबंधित ऑनलाइन प्रतियोगिता आदि शामिल होंगे। इसी के आधार पर विद्यालय की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। जिस क्लस्टर के छात्राएं ऑनलाइन क्लास में शत प्रतिशत जुडने पर उस क्लस्टर प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, ब्लाक व तहसील के छात्र-छात्राओं के शत प्रतिशत जुडने पर ब्लॉक और तहसील के नोडल अधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिन छात्रों के परिवार में एंड्रॉयड मोबाइल व टेलीविजन नहीं हैं, उनकी सूची नोडल अधिकारियों के माध्यम से तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें