फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3100 छात्रों को ऑनलाइन टिप्स देंगे आरआर कालेज के गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23- ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारियों में लगा शहर का आरआर इंटर कॉलेज। संवाद
विज्ञापन

3100 छात्रों देंगे ऑनलाइन टिप्स
- आरआर इंटर कालेज में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था को लगा कालेज प्रबंधन
- 20 अप्रैल से कराएंगे शुरूआत, अभी छात्रों के एकत्र किए जा रहे मोबाइल नंबर
- व्याख्यान की वीडियो बनाकर मोबाइल पर किए जाएंगे अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोरोना अलर्ट में छात्र शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इसको लेकर आरआर इंटर कालेज भी अपनी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्थाएं पूर्ण करने में जुट गया है। इन दिनों छात्रों के मोबाइल नंबर एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद 20 अप्रैल से पंजीकृत छात्रों को कोर्स के अनुसार टिप्स दिए जाने लगेंगे।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए हम सभी को घरों पर ही सुरक्षित रहना है। छात्र-छात्राओं को भी सुरक्षा करनी है लेकिन साथ में पढ़ाई बाधित न हो इसका भी पूरा ख्याल रखना है। इसलिए कालेज प्रबंधन की भी जिम्मेदारी बन जाती है कि कालेज बंद हैं तो कैसे छात्रों को पढ़ाया जाए। इस ओर शासन की ओर से भी दिशा निर्देश आए हैं इसलिए आनलाइन पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। उनके कालेज में कक्षा छह से लेकर 12 तक करीब 3100 छात्र हैं। जिनको 20 अप्रैल से ऑनलाइन व्याख्यान या टिप्स शिक्षकों के द्वारा दिए जाएंगे। छात्रों को अपने मोबाइल नंबर कालेज प्रबंधन को उपलब्ध कराने होंगे। इसके लिए छात्र अपना व्हाट्सअप नंबर 9451700556 पर कक्षा व नाम के साथ भेज सकते हैं। पंजीकृत छात्रों को ही आनलाइन पढ़ाई का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

इंसेट
आनलाइन लर्निंग के लिए समय सारणी हो रही तय
हरदोई। ऑनलाइन लर्निंग के लिए समय सारणी तय हो रही है क्योंकि बच्चों की संख्या ज्यादा है। सुबह 10 से चार बजे तक शिक्षकों के नंबर पर यदि कोई समस्या हो तो भी छात्र उसका समाधान करा सकते हैं।
इंसेट
42 शिक्षकों का है स्टॉफ
हरदोई। प्रधानाचार्य ने बताया कि कालेज में शिक्षकों का स्टॉफ 42 का है। यही स्टाफ लगातार मंथन कर रहा है कि किस तरह छात्रों को पढ़ाया जाए व टिप्स दिए जाएं।
विज्ञापन

इंसेट
50 फीसदी को तो मिल जाएगा लाभ
हरदोई। प्रधानाचार्य का कहना है कि 50 फीसदी छात्रों को तो इस ऑनलाइल लर्निंग व्यवस्था में लाभ मिल जाएगा। बाकी के पास हो सकता है किे मोबाइल न हो लेकिन पढ़ने वाले बच्चे भले ही मोबाइल न हो लेकिन आस पास के छात्रों से संपर्क में रह सकते हैं और नोट्स तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें