फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्ध्वनि शुरु करेगी अब क्रिएटिव ऑनलाइन कंपटिशंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को ऑनलाइन निखारेगी। प्रतिभागी ऑनलाइन क्रिएटिव कंप्टीशन में 15 से 30 जून तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की ओर से वंशीनगर स्थित अविनाश मिश्रा के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 15 जून से 30 जून तक 8 ऑनलाइन प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें गायन, नृत्य, एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, शॉर्ट फ़िल्म, कहानी, चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिताओं के रोचक राउंड्स होंगे। पहली बार सिंगिंग व डांस प्रतियोगिता में मोस्ट सीनियर वर्ग भी बनाया गया है जिसमें 30 से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। हर प्रतियोगिता में निर्णायक उस क्षेत्र का हुनरमंद होगा ताकि प्रतिभागियों को टिप्स भी दिलवाई जा सकें। सहयोगी संस्था अर्पणम सेवा संस्थान से अविनाश मिश्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 15 जून तक प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश के लिए नाम, उम्र व शहर के साथ दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप्प करना है। वार्ता के दौरान अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, शोभना सिंह, नवल किशोर, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा व महेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें