हरदोई के पिहानी कस्बे के राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम व जागरुकता के लिए गुरुवार को ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतिभगियों ने जागरुकता संबंधी पोस्टर बनाकर हिस्सा लिया। पोस्टर्स को सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया है। जिसे अधिक लाईक प्राप्त होंगे। उसे प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की पहल पर आयोजित हुई करोना वैश्विक महामारी के संकट से सुरक्षा एवं सावधानियां शीर्षक प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर्स प्रदर्शित किए गए। प्रो. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन के लिए जीडीसी के सोशल मीडिया पेज पर पोस्टर्स पोस्ट कर सभी फॉलोवर्स से उनकी राय जानी गई है।