फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ऑनलाइन मंच पर छात्रों ने दिखाया हुनर, ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रज्ञा व मयूख ने बाजी मारी

विज्ञापन
प्रज्ञा की बनाई पेंटिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में लॉकडाउन के दौरान ही घरों पर रहकर बच्चों ने ऐसी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कि बड़े भी वाह कहने को मजबूर हो गए। बच्चों की प्रतिभा को मंच दिलाने के लिए डीआईओएस की ओर से ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। डीआईओएस की ओर से बुधवार को परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

इसमें जिले के प्रज्ञा व मयूख राय गुप्ता ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गो में कराई गई।
सीनियर वर्ग में प्रज्ञा प्रथम, वैष्णवी सिंह द्वितीय व शैलजा अग्रिहोत्री तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में मयूख राय गुप्ता प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय व अनुभवी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में निशा प्रथम, काव्या गुप्ता द्वितीय एवं अपर्णा सिंह तृतीय रहीं। निबंध में सीनियर वर्ग में शोभित कुमार यादव प्रथम, मो. आरिफ द्वितीय एवं चिराग शुक्ला तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें