फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल है खून का एक-एक कतरा

Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
नाटक करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। रक्तदान से बड़ा कोई और दान नहीं होता। इस बात का एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिदंगी व मौत के बीच जूझता नजर आता है। यह अहसास लेकर हम सबको आगे आना चाहिए और कई जिदंगी को बचाने वाला रक्तदान करना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 जून को जिला चिकित्सालय में होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर पंजीकरण जारी है।
विज्ञापन


कहने की बात नहीं, अनायास  दुर्घटना या बीमारी का शिकार होकर कोई भी खून के लिए तड़प सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं। जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और किसी की जान बचाए ।

अमर उजाला फाउंडेशन ऐसी ही सोंच व उद्देश्य को लेकर आपके साथ कई अनजानों की जाने बचाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन एक बार फिर से 14 जून को जिला चिकित्सालय में करने जा रहा है। कहना गलत न होगा कि वक्त चाहे कितना भी क्यों न बदल गया हो पर जरूरत पड़ने पर रूपया नहीं बल्कि किसी अपने का अपनापन ही काम आता है और तभी अपने की जान बच पाती है। इसलिए हिचकिचाइए नहीं। यदि आप भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागी दारी सुनिश्चित कराना चाहते हैं तो हमारा साथ देने के लिए रक्तदान शिविर में सहयोग करें। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8859002957, 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्वैच्छिक रक्तदान होता सबसे बेहतर
हरदोई। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के लैब टेकभनीशियन अकील अहमद का कहना है कि स्वैच्छिक और बिना मूल्य लिए रक्तदान ही स्वस्थ्य रक्त का एकमात्र स्रोत है। एक व्यक्ति एक समय में 350 मिलीलीटर रक्त दे सकता है। जिससे कोई परेशानी नहीं होगी। आपका शरीर इतने रक्त की आपूर्ति प्राकृतिक रूप से 24 घंटे से थोड़े दिनों के अंदर कर सकता है। यह पूर्णतया सुरक्षित है। रक्तदान के  दौरान आप कोई संक्रमण या रक्त द्वारा फैलने वाले रोग जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस तथा मलेरिया से ग्रसित नहीं होेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदाता तभी स्वीकारें जाते हैं जब उनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक होगा। उनका हीमोग्लोबिन स्तर समुचित होगा। रक्तदान के बाद आप तुरंत ड्राइविंग भी कर सकते हैं। फिर भी कोई उलझन हो तो मोबाइल नंबर 9450865897 पर संपर्क कर सकते हैं।

नुक्कड़ नाटक कर किया रक्तदान के प्रति प्रेरित
हरदोई। हरि सुधा सोशल रिफार्म फाउंडेशन के तत्वावधान में कलाकारों ने शनिवार को ब्लड बैंक के  बाहर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनूप कुमार सिंह, मनमोहन सिंह, रिषभ सिंह,  दुलीचंद्र, टीना कटियार, शिव प्रकाश त्रिवेदी, रंजीत सिंह आदि कलाकार शामिल रहे। इस मौके पर ब्लड बैंक टेकनीशियन अकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें