फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 24 घंटे से अंधेरे में डूबी एक लाख की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांडी। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में आग लगने से 24 घंटे से 180 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगभग एक लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे, वहीं कस्बा में बिजली न आने से लोग बूंद-बूंद पानी को भी तरस गए। रविवार की देर शाम आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में शनिवार की रात सात बजे आग लग गई थी। इससे उपकेंद्र पर लगी कैनाल, भीखपुर और हरपालपुर फीडर की इनकमिंग मशीन जल गई थी। मशीन जलने के कारण पूरा उपकेंद्र बंद हो गया था। इससे कस्बा के पांच हजार उपभोक्ता सहित 180 गांव के 13 हजार बिजली उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन

पूरी रात लोग बिना बिजली के रहे। वहीं रविवार की सुबह कस्बा के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस गए। पालिका प्रशासन की ओर से जेनरेटर से पेयजल की आपूर्ति की गई, मगर जिनके यहां पर सबमर्सिबल लगा था। उनको समस्या हुई। बिजली न आने के कारण इंवर्टर भी जवाब दे गए। पूरे दिन बिजली गुल होने से व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता राम सहाय की देखरेख में कर्मचारियों ने नई इनकमिंग मशीनों को लगाया। उसकी टेस्टिंग के बाद रात करीब आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।
एसडीओ दयानंद शर्मा ने बताया कि इनकमिंग मशीन को बदलवा दिया गया है। टेस्टिंग के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें