फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप और रोडवेज बस की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-11-पलटी पड़ी पिकप। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। घटना में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम घिन्नी निवासी नईम (19) पिकअप चलाता है। बड़ी संख्या में लोग पिकअप में भूसा लादकर बेचने के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज जाते हैं। रविवार की सुबह नईम अपने साथियों वारिस (50) निवासी ग्राम टिकरा और अंकुर (25) निवासी तारापुरवा थाना सुरसा के साथ पिकअप से भूसा लादकर बेचने के लिए कन्नौज जा रहा था।
बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़ मडै़या के निकट हरदोई डिपो की रोडवेज बस से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। नईम की मौके पर ही मौत हो गई, अंकुर और वारिस को माधौगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को रोडवेज बस की न तो कोई सवारी मिली और न ही चालक परिचालक। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से मिली रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों से ड्यूटी पर तैनात चालक और परिचालक के बारे में जानकारी मांगी गई है।
मशक्कत कर निकाला गया शव
दुर्घटना के दौरान नईम की मौत होने के बाद उसका शव पिकअप की स्टीयरिंग के आगे की ओर फंस गया। कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला गया।
इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों से भी पुलिस ने सहयोग लिया। घटना का पता चलने पर मृतक नईम के परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भइयों में दूसरे नंबर का था और बीते वर्ष जुलाई में ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें