फनोटो-17- बिल्हौर-कटरा मार्ग के किनारे खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
- फोटो : HARDOI
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में इकनौरा गांव के पास दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया। दूसरे ट्रक का चालक भी घटना में घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।
अमरोहा जनपद के मोहल्ला जोई निवासी सालीम हसन (40) पुत्र अख्तियार ट्रक चालक थे। वह हेल्पर सलमान (20) पुत्र छोटे निवासी काठ रोड अहमदनगर अमरोहा के साथ बनारस से ट्रक में चोकर लाद कर देवबंद जा रहे थे।
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में इकनौरा के पास गुरुवार सुबह लगभग चार बजे सालीम हसन का ट्रक विपरीत दिशा से खाली बोरे भरकर जा रहे ट्रक से भिड़ गया।
घटना में सालीम हसन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान घायल हो गया। दूसरे ट्रक के चालक नवी हसन (50) पुत्र नूर हसन निवासी सिरसवा गौड़ थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं।
सलमान और नवी हसन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया।