अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर निवासी जगदीश (45) पुत्र नत्थू लाल साइकिल से डीजल लेने के लिए पाली रोड पर संचालित एक पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। रास्ते में खेड़ा तिराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां है।
इधर, पिहानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी छुन्नू (40) पुत्र नजीर बाइक से हरदोई आ रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास एक जानवर से टकरा गए। चुटहिल होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो सिर में चोट लगने से बच सकती थी। इधर, इसी थाना क्षेत्र के वाजिद नगर निवासी राम भजन (40) पुत्र नत्थू सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।