फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दस घायल

Mon, 08 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दस अन्य घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के  नौसहरा निवासी शैलेंद्र सिंह (18) चंद्रपाल सिंह शनिवार को बाइक से डीजल लेने के लिए घर से निकले थे।मगर रात में वह घर वापस नहीं लौटे। इस पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह उनका शव ऐजा जगदीशपुर मार्ग पर सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। उनके ऊपर ही उनकी बाइक पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि मृतक की दो बहने है। इधर, कछौना थाना क्षेत्र के दुगजई निवासी कन्हैया लाल (40) पुत्र प्यारे, शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी रेखा (30) पुत्र योगेंद्र, शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी पंकज बाजेपई (38) पुत्र  मूल शंकर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के धनीगंज निवाीस साधना (18) पुत्र राम सेवक, टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरगदिया निवासी सोनी गुप्ता (30) पत्नी मुंशी लाल, टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन निवासी नाजिमा (50) पत्नी साकिर अली, बरगदिया निवासी धम्मी (65) पत्नी रजमानी, संडीला कोतवाली क्षेत्र के मुन्ना (65), हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा निवासी महेश (13) पुत्र हुलासी और टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी निवासी अभिजीत (18) पुत्र सर्वेश सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें