शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरकुलर रोड पर वाहन
की टक्कर से घायल व्यक्ति की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। उन्हें बीते
गुरुवार को सरकुलर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उधर, कई सड़क
हादसों में चार लोग घायल हो गए, जबकि शाहाबाद क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द
गांव में निकास को लेकर हुए विवाद में दो होमगार्ड समर्थकों में लाठियां
चलीं, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
बीते 25 दिसंबर की दोपहर को साइकिल
से घर जाते वक्त पीताबंर गंज के जैन वाली निवासी संतोष अवस्थी को सरकुलर
रोड पर उत्सव होटल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तो वहां से फरार हो गया, पर इस घटना में
उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में
भर्ती कराया था, पर हालत गंभीर होने से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ट्रामा सेंटर में उनकी मंगलवार को मौत हो र्गई। संतोष के भाई द्वारा पुलिस
को अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को पत्र दिया, पर अभी तक
रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। उधर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
हरियावां क्षेत्र के मदरावां निवासी अजीत (35) पुत्र राकेश अपने साथी अनंग
पाल (40) पुत्र विशंभर के साथ कार से जा रहे थे।
पिहानी-हरदोई मार्ग पर
बिल्हारी के पास पिकप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को
जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर अजीत की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर
दिया। इधर, सुनील (28) पुत्र रामखेलावन निवासी जसमई, बेहटा गोकुल रमेश (40)
पुत्र श्रीकृष्ण के साथ पिकप से शाहजहांपुर जा रहे थे।
उधरनपुर के पास
बोलेरो की टक्कर से पिकप पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन रोड़ पर
पालीटेक्निक के पास बोलेरो ट्रक से टकरा गई। उधर, शाहाबाद क्षेत्र के
फिरोजपुर खुर्द गांव में निकास को लेकर विवाद में जमकर लाठियां चलीं।
ज्ञात
हो कि प्रधान द्वारा गांव की गली मेें रोड बनवाई गई थी। इस पर होमगार्ड
सतीश व उसके साथियों ने सड़क पर ईंटों की चुनाई कर दी। जिससे रास्ता संकरा
हो गया और लोगोें को दिक्कतें होने लगी। इस पर दूसरे पक्ष के होमगार्ड
दिनेश, रामराजा, खूटी व साधू आदि ने ऐतराज जताते हुए ईंटों को उखाड़ना शुरू
कर दिया।
जिससे दोनों पक्षों में तकरार हो गई और लाठी डंडे चलने लगे,
जिसमें होमगार्ड सतीश व उसकी पत्नी तथा दूसरे पक्ष के विशुन कांती पत्नी
रामराजा, सुमन, रतन को काफी चोटें आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट
दर्ज की गई।