फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बस और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत

Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलोइया खुर्द के पास पुलिस बस और पिकअप की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लखनऊ की ओर से आ रही मुख्यमंत्री सुरक्षा पुलिस की बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस घटना में चालक रामखेलावन (50) निवासी लखनऊ, कछौना निवासी दिलीप  (28) और अतरौली निवासी जितेंद्र  (18) घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। दिलीप और जितेंद्र को तो पिकअप से निकाल लिया लेकिन रामखेलावन स्टेरिंग में फंस गया। किसी तरह उसे भी निकालकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र संडीला ले जाया गया। तीनों की हालत गंभीर देखकर रामखेलावन को हरदोई जिला अस्पताल और दिलीप व जितेंद्र को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। रामखेलावन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि  बस में मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी सवार थे। वह घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद चले गए। 

परिजनों को सौंपे 27 हजार रुपये 
यूपी 100 टीम के अवधेश कुमार और मनोज यादव को घटनास्थल पर दिलीप के पास 27 हजार रुपये भी मिले। परिजनों के पहुंचने पर उन्हें 27 हजार रुपये पुलिस कर्मियों ने सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें