हरदोई। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण, जियो टैग और पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस पोर्टल) पर प्रधानों के मोबाइल नंबर और मेल आईडी आदि दर्ज कराने में पंचायत सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। 19 फरवरी को हुई बैठक में 27 पंचायत सचिव गैरहाजिर रहे। गैरहाजिरी पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी 27 पंचायत सचिवों के एक-एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
पंचायतीराज विभाग की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पीएफएमएस, गांवों को जारी राशि के खर्च की डीपीआरओ ने समीक्षा की। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण और उनके जियो टैग में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानों के मोबाइल नंबर और मेल आईडी हर हाल में पीएफएमएस पर फीड कराए जाएं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवों को गैरहाजिरी पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से नोटिस भी जारी किया गया है।
ये सचिव रहे थे गैरहाजिर
गैरहाजिरी पर पंचायत सचिवों में अहिरोरी के कृपाल सिंह, लाल बिहारी, मीना सिंह, पवन वर्मा, श्याम कुमार गौतम, सुधीर कुमार सिंह, विनय कुमार वर्मा, बावन के अमरेश कुमार पांडेय, अवनेश कुमार कश्यप, राकेश सिंह पाल, रमेश वर्मा, शत्रुघ्न सिंह, सुनील कुमार पाल, हरियावां के अभिनव मेहरोत्रा, अजीत कुमार, जितेंद्र वर्मा, सद्दाम हुसैन, सुरसा के राजेश वर्मा, शिव ओम बाजपेयी, टड़ियावां के आदर्श कुमार, अजय प्रताप सिंह आशीष बाजपेयी, प्रदीप कुमार, राजीव श्रीवास्तव, रजनीश वर्मा और विमलेश कुमार वर्मा शामिल हैं।