हरदोई। जिले में कोरोना लगातार दस्तक दे रहा है। इसके बावजूद भी लोग संक्रमण को लेकर अनदेखी कर रहे हैं। अगर यही लापरवाही का आलम बना रहा तो फिर कोरोना का कहर देखने को मिल सकता है। रविवार को एक बार फिर शहर के कन्हई पुरवा में कोरोना का एक मरीज मिला है।
सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को आई जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर के मोहल्ले कन्हई पुरवा में 35 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पर भेजी गई है, जो मरीज को दवा देने के बाद उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह से अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। हालांकि फिर भी लोग मास्क लगाने से व कोविड-19 के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।