फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग से साढ़े तीन बीघा फसल जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लगभग साढ़े तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतयारपुर में नहर कोठी शारदा नहर के पश्चिम रेलवे पुल के उत्तर दिशा की ओर अचानक खेतों में आग की लपटें नजर आईं। खेतों में काम कर रहे किसान आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर पंपिंग मशीन चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से माधौगंज निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा की दो बीघा, शकील की एक बीघा, संजय गुप्ता की पांच बिसुआ और रुईया निवासी नैपाल की किराये पर खेती करने वाले राम अवतार और करन की आठ बिसुआ के गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें