सांडी। लगभग डेढ़ माह पहले कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी किराना व्यवसायी के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि उसके दो और साथियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मोहल्ला नवाबगंज निवासी संजय गुप्ता की कस्बे में किराना की दुकान है। 24 जुलाई की देर शाम संजय परिजनों के साथ बाहर से लौटे तो जाल कटा मिला था। अलमारी से दो लाख रुपये व जेवर समेत अन्य सामान गायब था। घर में लगे सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर भी कैद हो गई थी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी।
एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शैलेंद्र पुत्र ठाकुर निवासी ग्राम टिकुरा निबुइयाह थाना टड़ियावां बताया। आरोपी की निशानदेही पर छह चांदी के सिक्के, 2800 सौ रुपये, 2 पायल पुरानी व दो नाक के फूल बरामद किए हैं।