फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर नलकूपों का मुद्दा छाया रहा

Wed, 25 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विकास भवन में किसान दिवस पर बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुए किसान दिवस में नलकूपों का संचालन न होने की शिकायतें सबसे अधिक आईं। डीएम ने नलकूप विभाग के एक्सईएन को जिले के सभी नलकूपों का सर्वे कराने और खराब नलकूपों का संचालन कराने के निर्देश दिए। चीनी मिलों के भुगतान के मामले में शासन की बैठक में मुद्दा उठाने की बात डीएम ने कही और लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


किसान दिवस की अध्यक्षता करते डीएम विवेक वार्ष्णेय ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों की समस्याओं को सुना। डीएम को बताया गया कि जिले में कई नलकूप संचालित नहीं हैं। अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि नलकूप नंबर 107,108, 109 को दोबारा बनवाए जाने की आवश्यकता है। बिलग्राम के पुरौली गांव के नलकूप संख्या 103 और टड़ियावां में देबिया फत्तेपुर में नलकूप संख्या 193 बंद होने पर जिलाधिकारी ने सभी नलकूपों का सर्वे कराने और बंद नलकूपों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

किसानों ने टोडरपुर में करावां ग्राम सभा में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। जिसे एक्सईएन खंड प्रथम ने चार माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। हालांकि बरगांवा में फुुंके ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह में बदलने की बात कही। जिलाधिकारी की मीटिंग में फुंके ट्रांसफार्मर को तीन दिन में बदलने का दावा किया। चीनी मिलों के भुगतान की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मिल का मामला हो किसान शिकायती पत्र दे दें। दो दिन बाद शासन में होने वाली बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा। बैठक में उप निदेशक कृषि शोध बृजेश चंद्रा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता खंड प्रथम एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें