फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांचवीं पर अलम का जुलूस निकाल कर किया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पांचवीं मोहर्रम पर हजरत हुसैन की शहादत की याद में जगह-जगह मजलिसों का आयोजन हुआ। इस दौरान अलम का जुलूस निकाल कर नवासा ए रसूल की शहादत का गम मनाया गया।
विज्ञापन

आजाखानों पर बरपा होने वाली मजलिस के दौरान उलमा ए कराम ने इमाम हुसैन की शहादत और जंगे कर्बला से मिलने वाले पैगाम को बयान किया। इस दौरान दर्द भरे नौहे पढ़कर शहादत को पुरसा पेश किया गया। दर्द भरे नौहे से अजादार रोते हुए सीनाजनी करते रहे। घरों पर भी फर्श ए अजा बिछा कर पर्दानशीनों ने इमाम की शहादत का गम ताजा किया।
मोहल्ला मूसेपुर स्थित चौधरी मुस्लिम रजा के अजाखाने में बरपा हुई। मजलिस में तनवीरजहां नक़वी ने कहा कि इमाम हुसैन ने शहादत देकर इंसानियत को बचाया था। चौधरी ताहिर रजा व चौधरी अतहर रजा के आवास पर तनवीरजहां के नेतृत्व में महिलाओं ने अलम का जुलूस निकाला। इस मौके पर मीसम रिज़वी, फैजी रिजवी, फिरोज, हैदर, विक्की, हफीज मास्टर, मुजाहिद शामिल रहे। सुन्नी मुस्लिम समुदाय ने मोहल्ला मंगल बाजार से ताजिये का जुलूस निकाल कर मातम किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें