फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर बुराइयां छोड़ने की शपथ ली

Sat, 03 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष की प्रथम संध्या युवाओं ने यहां डिस्को डांस के साथ मनाई। इस मौके पर युवाओं ने सरस्वती के चित्र के समक्ष इस साल बुराइयाें को मिटाने और अच्छाइयों को फैलाने की शपथ ली। युवाओं ने शपथ उठाई कि बुराइयां खत्म करने की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से करेंगे।
विज्ञापन


नगर के युवाओं ने रिमझिम फुहारों के साथ नए साल की शाम को रंगीन बनाते हुए डीजे पर फिल्मी धुुनों के साथ जमकर नाच गाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि साल के इस पहले दिन पर प्रतिज्ञा करें कि हम अपने से किसी को कष्ट नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपने भीतर की बुराइयों को छोड़ने और अच्छाइयों को अपनाने की शपथ दिलाई। प्रतिज्ञा की गई कि अब से अशिक्षितों और निर्धनों की सहायता करेंगे। कार्यक्रम में प्रवीण वैश्य व आशीष मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अक्षय राठौर, प्रवीण, वैभव, प्रशांत, शादाब, अभिषेक, शिवम, सुहैल, आशुतोष, प्रशांत, अलीम, सुहैल अहमद, अवध पाल, अनश, फैसल, अतीक, अली आकाश व नितिन आदि युवाओं ने कई फिल्मी गीतोें पर डांस पेश कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें