शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद सांडी मार्ग पर सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गढ़ी चांद खां निवासी बिट्टा (70) बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे वह शाहाबाद सांडी मार्ग पर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, राहगीरों ने चालक को पिकअप समेत पकड़ लिया। पिकअप में नमकीन (दालमोठ) लदी थी। शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। चालक और वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।