हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बबनापुर गांव में रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई।
बबनापुर निवासी चेतराम रविवार शाम बेटे की ससुराल देहात कोतवाली के ग्राम दनियालगंज जा रहे थे। रास्तेे में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टेंपो से उतर कर सड़क पार करने के दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना शहर कोतवाली भेज दी है। (संवाद)