फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से वृद्ध की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में लूमामऊ मार्ग पर रानीखेड़ा के पास रविवार दोपहर बाइक फिसलने से वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहरई निवासी जगदीश (61) रविवार दोपहर बाइक से बड़े भाई रामशंकर उर्फ भैनू के साथ बाइक से संडीला आ रहे थे। रास्ते में संडीला-लूमामऊ मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में जगदीश बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर उनकी मौत हो गई।
हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे वृद्ध हेलमेट लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें