फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बीएसी के छात्र की मौत, साथी घायल

Wed, 01 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

- मल्लावां से लौट रहा था घर, संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीएससी के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थान अतरौली के ग्राम कुड़हा मजरा जाजुपुर निवासी सूरज (22) अपने साथी आकाश (23) निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से मल्लावां गया था। जहां से वापस आते समय देर रात संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ग्राम अदिलापुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। सिर में चोट आने पर सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को संडीला सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने आकाश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक के बाबा बाबूलाल ने बताया कि दो पुत्री व दो पुत्रों में वह सबसे बड़ा था। बीएसी की पढ़ाई कर रहा था। कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें