टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव करवनताली में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
करवनताली में 16 मई को विवाद के बाद अजयपाल (70) व उसके भाई चंदिका (65) को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अजयपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले मेें मृतक के भतीजे अवधेश की तहरीर पर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे हत्यारोपी मनोहर पुत्र सुमेर एवं विमल पुत्र गजोधर को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।