फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। क्षेत्र के धर्मपुर मड़ैया गांव में मंगलवार रात मकान के बाहर सो रहे एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

धर्मपुर मड़ैया गांव निवासी दिले सिंह (60) मंगलवार की रात अपने मकान के बाहर सो रहे थे। दिले सिंह के पुत्र महाराम ने बताया कि रात में ही गांव के कुछ दबंग इनके चबूतरे पर नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। बताया कि जब मकान से बाहर निकल कर देखा तो, पिता दिले सिंह अचेत अवस्था में पड़े थे।
गांव के ही एक चिकित्सक के पास लेकर गए। यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें