फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शौच के दौरान पैर फिसलने से युवक तालाब में गिर गया। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उसका शव तालाब से खोज निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी मोनू (22) खेती करने के साथ ही पंजाब में मजदूरी करने भी जाता था। लगभग एक माह पहले धान लगाने के लिए मोनू पंजाब गया था। मंगलवार देर रात वह पंजाब से वापस घर आया था। बुधवार सुबह वह गांव के पास ही स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर गहरे पानी में डूब गया।
काफी देर तक वापस घर न आने पर पत्नी ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। उसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तलाश की। बड़े भाई संजय ने तालाब में ग्रामीणों के साथ खोजा तो लगभग दो घंटे बाद मोनू का शव बरामद हुआ। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें