भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में मकान के अंदर अधेड़ ने रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहेरिया निवासी प्रमोद पांडेय उर्फ गुड्डू (55) ने मंगलवार रात मकान के अंदर टिनशेड के जाल में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि प्रमोद शराब पीने के आदी थे। उनकी पत्नी मुन्दीदेवी और चार बच्चे लखनऊ में रहते हैं। नशेबाजी के कारण पत्नी से भी प्रमोद की अनबन रहती थी।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि सुनील की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुड्डू शराब पीने का आदी था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।