फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। ग्राम कुल्लही में डेढ़ साल पहले स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में बुधवार सुबह गांव की वृद्धा गिर गई। गड्ढे में भरे पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। दोपहर में महिला का शव गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मझिया के मजरा कुल्लही निवासी छोटी बिटिया (80) पत्नी राजेंद्र बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। छोटी बिटिया काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गड्ढे में भरे पानी में छोटी बिटिया का शव पड़ा मिला।
बेटे बड़े सिंह व परिजनों ने पानी में डूबने से छोटी बिटिया की मौत होने से बात कही है। प्रधान नागेंद्र सिंह व गांव के लोगों ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण के दौरान पास ही पड़ी ग्राम समाज की जमीन से भरान के लिए मिट्टी खोदी गई थी, जिसके बाद वहां पर गड्ढा हो गया था। बताया कि बाद में गांव के लोगों ने भी उसमें से कई बार मिट्टी खोदी, जिससे गड्ढा बड़ा हो गया। हाल ही में हुई बारिश के बाद से उसमें पानी भरा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें