सपा विधायक श्यामप्रकाश ने एसडीएम मंशाराम के साथ
जहानीखेड़ा क्षेत्र के कुल 702 किसानों को 19.37 लाख रुपये की सहायता चेकें
बांटी। धामापुर गांव के मंदिर प्रांगण में हुए समारोह के दौरान विधायक ने
किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी सरकार किसानों के साथ है।
विधायक
ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कदम-कदम पर किसानों का साथ निभाने
का जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। मौसम की मार से बर्बादी की कगार
पर खड़े प्रदेश के कृषक को सरकार ने सहायता राशि देकर दोबारा खड़े होने का
अवसर दिया है। आगे भी सरकार अन्नदाताओं के सुख दुख में शामिल रहेगी।
एसडीएम
मंशाराम ने कहा कि तहसील क्षेत्र के किसानों को सहायता चेकों का वितरण
किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि समय रहते किसानाें को उनके गांव या इसके
करीब सहायता पहुंच सके। कहा कि इसके लिए किसानों को इधर-उधर के चक्कर
लगाने नहीं पड़े।
उन्होंने बताया कि कुल 702 चेकों के जरिए बद्दापुर के 83,
पतौन मिश्र के 34, बरखेरिया के 66, हन्न पसिगवां के 159, बहिरवा के 52,
धामापुर के 172, भेठुआ के 103 व बबक्करपुर के 33 किसानों को 19.37 लाख
रुपये की सहायता दी गई है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रवि प्रकाश,
चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां, आदि मौजूद थे।