फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग से तेल और मसाले जले

Mon, 21 May 2018 11:47 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
अाग बुझाती दमकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरकुलर रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। गोदाम परिसर में रखा विभिन्न कंपनियों का रिफाइंड तेल और मसाले जल गए। दमकल विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

रेलवेगंज के नईबस्ती निवासी राजेंद्र अग्रवाल किराने के थोक व्यापारी हैं। विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों के खाद्य तेलों और मसालों की एजेंसियां भी उनके पास हैं। उनकी दुकान सरकुलर रोड पर अग्रवाल धर्मशाला के निकट है, जबकि गोदाम सरकुलर रोड पर गल्ला मंडी के निकट है। गोदाम की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि भूतल पर भारी मात्रा में खाद्य तेल और मसाले का स्टॉक  था। पहली मंजिल पर सोमवार को रेलिंग की वेल्ंिडग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शाम चार बजे एक चिंगारी नीचे गोदाम में रखे रिफाइंड तेल पर जा गिरी। इसके चलते आग लग गई और अंदर ही अंदर धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख राहगीरों, वेल्डिंग का काम कर रहे मिस्त्री ने जानकारी राजेंद्र अग्रवाल को दी। राजेंद्र अग्रवाल ने फौरन ही दमकल विभाग को सूचना दी। आधे घंटे में ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया और आग बुझाई। इसी दौरान आग को काबू में करने के लिए गोदाम की एक तरफ की दीवार जेसीबी मंगाकर तुड़वा दी गई। राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि घटना में लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें