फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या निस्तारित करने पर अधिकारी ध्यान दें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अधिकारी किसानों की समस्या निस्तारित करने पर गंभीरता से ध्यान दें। भारत और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। गांवों के तालाबों और अमृत सरोवर में पानी भी भरवाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में किसान संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। किसानों ने तालाबों के सूखे होने का मुद्दा उठाया। बिजली कटौती और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर हालातों की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के नाम पर मनमानी जारी है, फीडर को बीच से काटकर भी आपूर्ति की जाती है।
छुट्टा मवेशियों को संरक्षित कराए जाने की भी बात रखी। डीएम ने किसानों से कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं और साथ ही फसल बीमा भी जरुर कराएं। सिंचाई विभाग के अभियंता से कहा कि तालाबों में पानी भरवाया जाए। श्रम रोजगार उपायुक्त से कहा कि अमृत सरोवरों में पानी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टा मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए वृहद गो-संरक्षण केंद्र बनवाए जा रहे हैं। 95 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना वाले सीमेन पर शासन ने पशुपालकों को छूट भी दी है। किसान संगठनों से भूसा दान करने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि किसानों के साथ गोष्ठियां की जाएं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर, शारदा नहर के अधिशासी अभियंता एके गौतम, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह सहित अधिकारी व किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें