फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अफसरों को मिलेंगे चुनाव आयोग के टिप्स

Mon, 25 Dec 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और गति दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को आयोग के नियमों व कायदों में दक्ष बना की कार्ययोजना बनाई है। साल 2024 के पहले रविवार को इन अधिकारियों को चुनाव आयोग के टिप्स दिए जाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में फार्म जुटाने और महिला मतदाताओं की प्रति हजार पुरुष पर संख्या में प्रदेश में अव्वल आने के बाद अब अधिकारियों को आयोग के नियमों व कायदों की जानकारी दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां पर आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में सर्वाधिक 2.31 लाख फार्म जुटाए गए हैं। बताया कि लिंगानुपात के मामले में भी हरदोई के सभी विधानसभा क्षेत्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनपद का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुष पर 911 हो गया है। फार्मों की फीडिंग भी पूरी हो गई है।
बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण व व्यवस्थित कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 200-200 अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था जुटाई गई है। सात जनवरी को विधानसभा के हिसाब से प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिसके लिए मास्टर ट्रेनर भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें