फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ब्लाक केंद्रों के लिए रवाना हुए पूजित अक्षत कलश

Mon, 25 Dec 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अयोध्या में बन रहे राममंदिर के गर्भगृह में श्रीरामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से वृहद तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बीती 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय आए पूजित अक्षत कलशों को ब्लाक केंद्रों के लिए सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय से रवाना किया गया। एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच पूरा संघ विचार परिवार पूजित अक्षत और पत्रक हिंदू परिवारों को वितरित करेगा।
विज्ञापन

शहर में मुन्नूलाल वाजपेयी मार्केट में स्थित संघ कार्यालय से पूजित अक्षत कलशाें को ब्लाक वार सौंपने के बाद विहिप के जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने बताया कि 22 जनवरी के बाद सभी हिंदू परिवारों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पूजित अक्षत कलशों को ब्लाकों के लिए रवाना किया गया, ताकि वहां से भी ग्रामीण इलाकाें में घर-घर तक पूजित अक्षत कलश पहुंचाए जा सकें। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के सह जिला संघ चालक तेजेंद्र, जिला कार्यवाह संजीव खरे, जिला प्रचारक रवि, नगर प्रचारक विशाल, विहिप के जिला कार्याध्यक्ष मोहित, जिला मंत्री गौरव, जिला सहमंत्री नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें