शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को शाहाबाद कस्बे के निरीक्षण भवन में जनता की शिकायतें सुनीं।
इस मौके पर मौजूद अधिकारियों को राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। किसी भी फरियादी को समस्या का निदान कराने के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए।
निरीक्षण भवन में एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ अनुज मिश्रा, तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव, बीडीओ काजल, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वेदराम राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडे, सुभाष रस्तोगी, पूजा शुक्ला, आशाराम राठौर आदि मौजूद रहे।