हरदोई। सत्तादल भाजपा ने शिक्षक, स्नातक और पंचायत-निकाय सदस्य विधान परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव अभियान में अभी से जुट जाना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव अभियान में अभी से पूरी सक्रियता से जुटने के साथ संपर्क करना है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को और सशक्त बनाया जा सके। चुनावों में सफलता के लिए शत-प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा। सरकार की चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
आगामी स्नातक, शिक्षक और पंचायत-निकाय एमएलसी चुनाव में सरकार की गुड गवर्नेंस और योजनाओं को आत्मसात कर प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचने का संकल्प लें। अधिक से अधिक मत पार्टी प्रत्याशी को दिलवाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। चुनाव के लिए वोट बनवाने की विधि, देश में उभरती चुनौतियां, विधानसभा चुनाव-2027 आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, संजय सिंह गुड्डू, प्रीतेश दीक्षित, आजाद भदौरिया, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, अतुल सिंह, सौरभ सिंह, सत्यम शुक्ला, परेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।