फोटो 33: भाजपा कार्यालय पर बैठक करते क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी व मौजूद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद, विधायक व पदाधिकारी। स्रोत : मीडिया प्रभारी
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई/संडीला। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सौंपे गए दायित्वों को भलीभांति निभाएं। जनसभा में आने वाले आमजन को असुविधा न होने दी जाए।
पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम की जनसभा की कार्ययोजना का भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने निरीक्षण किया। पदाधिकारियों के दायित्वों की जानकारी ली। कहा कि रैली में आने वाले जनसमूह को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि यह रैली न केवल संख्या बल की दृष्टि, बल्कि उत्साह और ऊर्जा की दृष्टि से भी ऐतिहासिक सिद्ध होगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया संयोजक मनोज त्रिवेदी, सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, रैली संयोजक ओम वर्मा, सह संयोजक सत्यम शुक्ला, मंत्री निर्देश राजपूत, मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद रहे।
वहीं संडीला में सोमवार को डाक बंगले में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, संचित अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा व सौरभ गुप्ता, नामित सभासद शरद चौरसिया, अर्पित गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।