विनायक समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में हो रहे
गणेश उत्सव के दौरान अजय याज्ञिक के मुख से सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन
किया गया। जिसको सुनकर लोग ताली बजाकर मारुति नंदन की संस्तुति में ऐसा
तल्लीन हुए कि संगीतमयी पाठ खत्म होने तक वहीं जमे रहे।
विनायक समिति के
पंडाल में सुंदर कांड का पाठ आयोजित कराया गया। हरदोई के महाराजा के दरबार
में वाद्य यंत्रों के साथ हनुमान जी की संस्तुति हुई और सुंदर कांड का
संगीतमयी पाठ कर सभी का मन मोह लिया और समां को हनुमान की भक्ति में पूरी
तरह से लीन कर दिया। इसके साथ ही छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहा।
56 घरों
से 56 व्यंजन राजस्थानी परिवेश में चुनरी पहनकर महिलाओं ने 56 भोग गीत के
साथ श्याम जी का भोग लगाया। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को
भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें जूनियर वर्ग से स्नेहा गुप्ता, ज्योति सिंह,
पल्लवी श्रीवास्तव एवं सीनियर वर्ग से प्रतिमा गौतम, नीतू गुप्ता, गोपिका
महेश्वरी एवं व्यावसायिक मेहंदी में पूजा सक्सेना, प्रीती शुक्ला और अंकिता
सिंह को पुरस्कृत किया गया।
मंच संचालन आरजे विकास एवं आरजे प्रतीक ने
किया। इस मौके पर संरक्षक रामेश्वर बाजपेई, पीके वर्मा, राजेंद्र पटेल,
अजय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, पीएस अवस्थी, अपूर्व
महेश्वरी, संजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, गजानन सेवा समिति के
तत्वावधान में बंशी नगर में चल रहे गणेश उत्सव में बाबा साईं की झांकी को
देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हुए बगैर न रह सके।
इधर मुकुल बंधु के भजनों को
सुनकर भक्त आधी रात तक पंडाल में सीटों पर जमे रहे। इस दौरान गजानन सेवा
समिति के तत्वावधान में हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़
चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक वेष परिवर्तन करके सभी की खूब
वाहवाही लूटी।
इसके बाद मुकु ल बंधु कलाकारों द्वारा साईं भजन संध्या
गुणगान किया गया, जो देर रात तक चला। मुकुल बंधु ने भक्तों को जगह पर
बांधेे रखा और बीच-बीच में प्रस्तुत की गई झांकियों से कार्यक्रम का आकर्षण
और अधिक बढ़ गया। शाम को नियमित समय पर होने वाली आरती हुई जिसमें
श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन हुआ।
इस मौके पर अचल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पीके वर्मा, प्रदीप बंसल, अमित
गुप्ता, बालकृष्ण जिंदल, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। उधर, सिद्धि विनायक
मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के पंडाल में हवन के बाद समिति सदस्यों
द्वारा आरती की गई।
आरती में प्रमुख यजमान के रूप में श्याम सुंदर
मेहरोत्रा, दीपक महेंद्रा रहे। इस मौके पर गोपाल मेहरोत्रा, नीरज क पूर,
भोला रस्तोगी, राजीव भल्ला, मनीष वर्मा, डिंपल वर्मा आदि ने प्रसाद वितरण
किया। देर शाम हनुमान सेतु मंदिर की भजन मंडली द्वारा सुंदर कांड का
भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता, सतीश रस्तेागी, एके
गुप्ता, बबुआ रस्तोगी और अनिल महेंद्रा आदि मौजूद थे।