फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अक्षय की गेंदबाजी से एनवाईसीसी अकादमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
फोटो- 35- हरदोई डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट लीग के मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
- छह विकेट लेने पर मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब
विज्ञापन

- राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 69 रन पर सिमटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट लीग में सोमवार को सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर पांचवां मुकाबला खेला गया। एनवाईसीसी क्रिकेट अकादमी लखनऊ और राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच हुए मैच में गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। एनवाईसीसी क्रिकेट अकादमी के तेज गेंदबाज ने राइजिंग स्टार के छह खिलाड़ियों को आउट कर मैच में करारी शिकस्त दी।

क्रिकेट लीग के पांचवें मैच में हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने एनवाईसीसी क्रिकेट अकादमी लखनऊ और राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच टॉस कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम एनवाईसीसी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 69 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से विकास और विवेक ने 15-15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनवाईसीसी के अक्षय सिंह ने छह विकेट लेकर बल्लेबाजों को जल्दी ही पवेलियन लौटा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईसीसी क्रिकेट अकादमी की टीम ने छह विकेट खोकर 70 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। आलोक निगम ने 12 और हरदेश ने 11 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार के आर्यन, कार्तिकेय शर्मा और आदित्य कनौजिया ने दो-दो विकेट लिए। मैच में छह विकेट लेने वाले अक्षय सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग प्रवीण कुमार और सोनेंद्र त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें