फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेन से कटकर नर्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। प्राइवेट अस्पताल की नर्स बुधवार देर शाम मंदिर से वापस आते समय ट्रेन की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

नगर के सुंबाबाग निवासी रोशनी (25) लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में नर्स थीं। बीते रविवार को वह लखनऊ से घर आई थीं। बुधवार देर शाम वह नगर के बरौनी मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर गई थीं। माता के दर्शन करने के बाद वह घर जा रही थीं। रास्ते में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक की बरौली रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है।
इसी क्रॉसिंग के पास से वह ट्रैक पार कर रही थीं। इस दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। भाई मुकेश ने बताया कि रोशनी दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी व अविवाहित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें