फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अब 10 नहीं 50 अंकों पर तय होगी विभाग की ग्रेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विकास कार्यों और आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को और मेहनत करनी होगी। शासन ने सीएम डैशबोर्ड पर अब 10 अंकों के स्थान पर 50 अंकों पर ग्रेडिंग की व्यवस्था दी है। पांच गुना अंक किए जाने से अब मनमानी रिपोर्ट और निस्तारण आख्या से काम नहीं चल सकेगा।
सीएम डैश बोर्ड पर अभी तक विभागों की रैंक 10 अंक पर तय की जा रही थी अब शासन ने फरवरी माह से इसमें बदलाव कर दिया है और इसे पांच गुना कर दिया है। 50 अंकों पर होने वाली ग्रेडिंग में स्थान पाने के लिए अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा गया है कि वह स्वयं रुचि लेकर काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यक्रमों और शिकायत निस्तारण में कई विभागों की प्रगति मानक के अनुरुप नहीं है। इससे जनपद की रैंकिंग भी प्रभावित हुई है। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि सीएम डैशबौड पर योजनाओं का स्वयं अनुश्रवण करें। प्रगति की सभी जानकारी समय से फीड भी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें