फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बजट ने लगाया स्कूल निर्माण में रोड़ा

Fri, 27 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना से चयनित गांवों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रस्तावित निर्माण अब खटाई में पड़ गया। बजट स्वीकृत न होने की वजह से कई गांवों में अब विद्यालय का निर्माण कार्य होना संभव नहीं है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य न होने से जिला विकास अधिकारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र भेजा है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने को शासन ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना को शुरू किया और योजना के अंतर्गत विभागाें में संचालित योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग द्वारा चिह्नित गांवों व उनके मजरों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल बनाने का प्रस्ताव दिया गया। टड़ियावां के ग्राम महमदापुर, शाहाबाद के ग्राम केवलपुर, बावन में भुड़िया व महमदापुर, अहिरोरी में सेमरा, सुरसा में झोरिया तथा वित्तीय वर्ष 14-15 में कार्ययोजना एक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना व भवन निर्माण अहिरोरी के बुदेंलापुरवा में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


पर अभी तक इन विद्यालयों के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। ऐसे में अब वित्तीय वर्ष के दौरान इन स्कूलों के भवन का निर्माण होना संभव नहीं है। बीएसए ने निर्माण कार्य में असमर्थता जताते हुए डीडीओ श्रीनिवास मिश्र को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें