फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के जिम्मे अब एक और रसोई

Sun, 26 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
pregnent - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम प्रधान अब अपनी ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन भी बनवाएंगे। शासन ने ग्राम प्रधानों को एक और रसोई बनवाने की जिम्मेदारी देते हुए हौसला पोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संग संयुक्त खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गर्भवती को भी गरमा गरम भोजन देने के लिए बाल विकास निदेशालय ने हौसला पोषण योजना को शुरू किया। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर ही हाटकुक्ड भोजन पकाकर दिया जाना है। हौसला पोषण योजना के लिए निदेशालय ने गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसमें ग्राम प्रधानों को योजना का संचालन करने की जिम्मेदारी दी गई। ग्राम प्रधानों को अपनी उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन बनवाना होगा।

ग्राम प्रधान परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के मिड-डे मील बनवा रहे हैं ऐसे में अब उनके जिम्मे एक और रसोई सौंप दी गई है। जिसके लिए ग्राम प्रधानों और कार्यकत्रियों को संयुक्त खाते खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन बनवाने और अतिकुपोषित बच्चों को मौसमी फल दिए जाएंगे। निदेशालय ने इसके लिए 18 रुपये प्रति लाभार्थी धनराशि दी जानी है।   
विज्ञापन


 जिले में कुल 3930 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। चूंकि योजना सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के लिए ही संचालित है ऐसे में 3505 आंगनबाड़ी केंद्र पर योजना का संचालन किया जाएगा और सभी 1308 ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों व कार्यकत्रियों का संयुक्त खाता खोलने की 29 जून को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें