फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उत्तर पुस्तिकाएं जमा न करने पर 17 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की परीक्षाओं से जुड़ी शेष उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने की प्रक्रिया में विद्यालयों की भारी लापरवाही सामने आई है। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद 17 विद्यालयों ने अब तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं कराईं। डीआईओएस की ओर से सभी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा 2026 की बची हुई सादी व उपयोग में लाई गई उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित जमा करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके लिए विद्यालय के कोड के अनुसार शेड्यूल जारी किया गया था। शुक्रवार को विद्यालय क्रमांक 1001 से 1046 के बीच आने वाले विद्यालयों को कॉपियां जमा करनी थीं। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी विद्यालयों की ओर से कोई सुध नहीं ली गई। अभी भी 17 विद्यालयों की ओर से सामग्री व उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं की गईं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की गई और उत्तर पुस्तिकाओं को जमा न करने का कारण पूछा गया।



इन विद्यालयों ने नहीं जमा की उत्तर पुस्तिकाएं
सनातन धर्म इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज सुरसा, वीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम, बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर, पीबीआर इंटर कॉलेज तैरवा गौसगंज, वीवीएम इंटर कॉलेज भरावन, आईआर इंटर कॉलेज संडीला, बसंत लाल इंटर कॉलेज शाहाबाद, सुभाष चंद्र बोस उमावि हरियापुर कटियारी, जनता इंटर कॉलेज नगला भूपतिपुर, संजय गांधी मेमो. इंटर कॉलेज अब्दुल्लानगर, नरपति सिंह इंटर कॉलेज तिराहा सांडी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोडरपुर, महर्षि दयानंद हायर सेकेंड्री स्कूल लालपालपुर, स्व. राम कृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मलिहामऊ, श्रीमती चंद्रकली बालिका इंटर कॉलेज चंदपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें