फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों का फीडबैक न लेने पर 13 सीडीपीओ को नोटिस

विज्ञापन
फोटो- 23- एनआरसी में निरीक्षण के दौरान सैम चार्ट से मिलान करतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 23- एनआरसी में निरीक्षण के दौरान सैम चार्ट से मिलान करतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल। संवाद
विज्ञापन

- सीडीओ ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- डाइट चार्ट और सैम चार्ट से मिलान कर बच्चों के पोषण की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पर भर्ती बच्चों के उपचार का फीडबैक नहीं किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने सोमवार को निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर एनआरसी से संबद्ध 13 ब्लॉक की सीडीपीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी पर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और वजन का भी रजिस्टरों में दर्ज आंकड़ों से मिलान कराया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र पर कुपोषित बच्चों को 14 दिन भर्ती कर उपचार किया जाता है। निरीक्षण में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने केंद्र पर भर्ती बच्चों की जानकारी ली। केंद्र पर 10 बच्चे भर्ती होना बताए गए। उन्होंने प्रथम बेड पर भर्ती अहिरोरी के इकघरा की बबली के दो बच्चे सत्यम और शिवम के उपचार की जानकारी ली। बच्चों के लिए निर्धारित डाइट चार्ट और सैम (गंभीर कुपोषित) चार्ट का मिलान किया। इसके साथ ही बच्चों को दिए जा रहे पोषणयुक्त भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। सीडीओ ने रजिस्टर में दर्ज वजन और मौके पर बच्चों के वजन का मिलान भी कराया। हालांकि, उपचार के लिए भेजे गए बच्चों का फीडबैक न कराने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित 13 ब्लॉक की सीडीपीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही एनआरसी से फीडबैक के लिए एक नोडल नामित करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। सीडीओ ने एनआरसी के रसोई में भी जाकर साफ-सफाई और व्यवस्थाएं परखीं। इसके बाद सीडीओ ने बाल संप्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. चंद्र कुमार, एनआरसी प्रभारी डॉ. शिवम गुप्ता, प्रबंधन प्रभारी डॉ. अभिरव अवस्थी, डीपीओ रामेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार अप्रैल के बाद से नहीं लिया गया फीडबैक
महिला चिकित्सालय में संचालित एनआरसी में पर जिले के 13 ब्लॉकों के बच्चे भर्ती होते हैं। एनआरसी पर भर्ती कुपोषित बच्चों का बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से बीती चार अप्रैल के बाद से एक भी भ्रमण और फीडबैक नहीं लिया गया। चार अप्रैल को शाहाबाद-टोडरपुर के सीडीपीओ राहुल सिंह आए थे। मौके पर अहिरोरी के सत्यम, शिवम और प्रज्ञा, पिहानी की अल्काफिया, टड़ियावां की माही, बिलग्राम की सकीना, हरपालपुर की अदिति और सपना, शाहाबाद से सोनू और शहर से अन्वी को भर्ती किया गया है। इन बच्चों के सहायिका या फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने भर्ती कराया। इसी को लेकर सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एनआरसी प्रभारी को भी शोकाज नोटिस
एनआरसी की रसोई के निरीक्षण के दौरान रसोई में सीलन और बच्चों की दी जाने वाली खिचड़ी में सब्जियां कम होने पर असंतुष्टि व्यक्त की। साथ ही एनआरसी में पानी की व्यवस्था न होने पर एनआरसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कक्ष के पास तत्काल वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें