फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अंत्येष्टि स्थल बनवाने में देरी पर दो प्रधान और दो पंचायत सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- काम में देरी पर सीडीओ ने जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन

- अहिरोरी के मंगोलापुर में काम बंद, टोडरपुर में समय से पूरा नहीं हो पाया है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों के अंत्येष्टि स्थल बनवाए जाने में देरी पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दो प्रधान और उनकी ग्राम पंचायतों के दो पंचायत सचिवों को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि नोटिस का साक्ष्य सहित संतोषजनक जवाब न आने पर संबंधित का उत्तरदायित्व तय किया जाए।
सीडीओ ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में अंत्येष्टि स्थल के काम में देरी की जानकारी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में मिले रुपये के खर्च और भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने काम और भुगतान की समय-समय पर जांच के निर्देश भी डीपीआरओ विनय कुमार सिंह को दिए। कहा कि काम और भुगतान में गड़बड़ी पर पंचायत सचिव और प्रधान की जवाबदेही तय की जाए। वित्तीय अनियमितता और दुरुपयोग पर वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वीकृत अंत्येष्टि स्थल में से ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत मंगोलापुर में काम ठप होने पर प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि काम 15 दिसंबर तक हरहाल में पूरा कराया जाए। वहीं टोडरपुर की ग्राम पंचायत टोडरपुर में भी काम समय से पूरा न होने पर प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिए के निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत से कहा कि वह गांवों में होने वाले कार्यों की सतत निगरानी करें। पशु आश्रयसथलों में सर्दियों से बचाव के लिए तिरपाल व पन्नी आदि टिन शेड के चारों तरफ लगवाए जाने का काम प्रधान और पंचायत सचिव के माध्यम से कराएं। ताकि संरक्षित मवेशियों का सर्दी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें