फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी पर प्रधान सहित दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गांव में विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी की पुष्टि पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। विकास खंड सांडी के औरेनी में गड़बड़ी पर डीएम ने प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधान से कहा है कि 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्राप्त कराएं। जवाब संतोषजनक व प्राप्त न होने की दशा में पंचायतीराज अधिनियम के तहत वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने यह नोटिस गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य छोटेलाल, सुनीता, बालकराम, धीरेंद्र व शांती के शिकायती पत्र पर सहायक निदेशक मत्स्य व राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के अधिशासी अभियंता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर जारी की है। सामुदायिक शौचालय की केयर-टेकर सोनी देवी न तो उपस्थिति मिली थी और न ही साफ-सफाई नियमित किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

प्रधान निर्मला व पंचायत सचिव विमल श्रीवास्तव की ओर से बिना काम के ही केयर-टेकर को 87,000 रुपये मानदेय का भुगतान किया गया है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में दो बार में 15 हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। मेजरमेंट बुक के अनुसार 42,520 रुपये व्यय किए गए हैं, जबकि हैंडपंप संचालित नहीं मिले थे।
विज्ञापन

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सांडी बीडीओ को नोटिस प्राप्त कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत सचिव को साक्ष्य व संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें