हरदोई। शहर में सर्कुलर रोड स्थित मयूर हॉस्पिटल पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। इसमें सात दिन का समय दिया गया है। इस दौरान ही डॉक्टरों को अपने बयान देने होंगे। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि पांच जनवरी को शहर के बिलग्राम चुगीं स्थित मयूर हॉस्पिटल में एक महिला का प्रसव कराने के मामले में लापरवाही के चलते मौत होने की शिकायत मिली है। बताया गया कि टेक्नीशियन से ऑपरेशन कराया जा रहा है।
इस मामले में मौके पर जांच करने पहुंचे तो वहां के डॉक्टर और अन्य स्टाफ भाग गया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।